भव्य सांस्कृतिक झाकी से कत्यूर महोत्सव का आगा़ज
भव्य सांस्कृतिक झाकी से कत्यूर महोत्सव का आगा़ज
20 दिसंबर 2023 का दिन कत्यूर घाटी गरूड़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बन गया। हजारों की संख्या में ग्रामिणों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक झाकी से कत्यूर महोत्सव का आगा़ज किया। कत्यूर महोत्सव 20-22 दिसंबर 2023 तक चलेगा। राजकीय इण्टर कॉलेज गरूड़ से सांस्कृतिक झाकी बैजनाथ मंदिर पहॅुची। कत्यूर महोत्सव आयोजक दल के सदस्य हरीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दशक पुरानी योजना थी कि कत्यूर घाटी की संस्कृति और इतिहास को मध्येनजर रखते हुए कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जाए। आज यह मौका हम सबके पास है कि हम महोत्सव को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। हरीश जोशी ने आगे बताया कि बीजेपी के दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने पहल ली औ सभी इस पहल से जुड़े। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने महोत्सव को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। विभिन्न विद्यालयों का सहयोग भी महोत्सव को मिल रहा है। कत्यूर महोत्सव के मंच संचालन समिती के सदस्य रवि बिष्ट ने बताया कि कत्यूर घाटी गरूड़ विकास खण्ड की 106 ग्राम सभाओं की जनता को अपने क्षेत्र और लोकजीवन को जानने का अवसर उक्त महोत्सव से मिलेगा। अपनी सांस्कृतिक थाती को जानना और उसका सम्मान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बैजनाथ मंदिर, शिव बारात, कत्यूर का लोक जीवन, पारंपरिक छोलिया नृत्य आदि को शोभा यात्रा का हिस्सा बनाया और आकर्षक झाकी ने सबका मन मोह लिया।
कत्यूर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे हैं। महोत्सव में मेला भी जुटाया गया है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ मेहंदी और ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहो और अन्य संस्थाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या, बैठकी होली, कवि सम्मेलन आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र के साहित्यकारों ने कत्यूर घाटी के इतिहास, संस्कृति को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है कत्यूर एक झलक नाम की पुस्तक का विमोचन उद्घाटन के अवसर पर किया गया। महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, विधायक सुरेश गड़िया, एसडीएम गरूड़, जिला पंचायत सदस्या बागेश्वर, कत्यूर महोत्सव समिती के वरिष्ठ सदस्य ननंद सिंह अल्मियां, हरीश जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, गोपाल दत्त भट्ट, रवि बिष्ट, घनश्याम जोशी, ऐडवोकेट डीके जोशी, सीएमओ बागेश्वर, बीईओ गरूड़ मौजूद रहे।
विपिन जोशी, मेरा हक़ मेरा देश न्यूज़