ब्रेकिंग न्यूज

भगवत नेगी , Mhmd News Garur

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटकर दहशत मचा दी। घटना से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई।

घायलों की सूची:

  1. समीर (15 वर्ष), पुत्र मोहम्मद हारूम, ग्राम टीट, बाजा र।
  2. साबिदा बेगम (70 वर्ष), पत्नी स्व. निसार खान, ग्राम स्याल्दे, टीट।
  3. ऋतिक (8 वर्ष), पुत्र मनोज कुमार, ग्राम बैजनाथ।
  4. गोविंद सिंह (73 वर्ष), पुत्र गोपाल सिंह, ग्राम तेलीहाट।
  5. पीयूष (10 वर्ष), पुत्र जीतेंद्र परिहार, ग्राम भाकुनखोला।
  6. पुष्पा परिहार (38 वर्ष), पत्नी जितेंद्र परिहार।
  7. जितेंद्र कुमार (21 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार, ग्राम गढ़शेर।

राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट का त्वरित हस्तक्षेप
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने गरुड़ अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को फोन कर घायलों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने और अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुत्ते को मारा गया
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कुत्ते की खोज के लिए अभियान चलाया। अंततः कुत्ते को पकड़ा गया और उसे मार दिया गया। यह कदम क्षेत्र में बढ़ रहे भय को कम करने के लिए उठाया गया।

क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई
घटना के बाद प्रशासन ने पालतू और आवारा कुत्तों की जांच और रेबीज टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। राज्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

यह घटना प्रशासन और पशु नियंत्रण से जुड़े विभागों के लिए एक चेतावनी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। स्थानीय लोग अब प्रभावी और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Loading

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.